फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव: कांग्रेस ने वाम सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजग व एलडीएफ के बीच गठजोड़

Tue, 30 Mar 2021 02:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, तिरुवनंतपुरम

सार

  • सोने की तस्करी मामले को लेकर कांग्रेस ने वाम सरकार पर साधा निशाना।
  • कहा, एनडीए से गठजोड़ की वजह से मुख्यमंत्री, उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में सत्तारूढ़ वाम सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा की अगुवाई वाले राजग और राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार के बीच कुछ गठजोड़ लगता है जिसके कारण मुख्यमंत्री, उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सोने की तस्करी के मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि तस्करी मामले की जांच मुख्यमंत्री पी विजयन के दरवाजे तक पहुंच गई थी। उन्होंने दावा किया कि न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि कैबिनेट के उनके तीन सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष का नाम मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने लिया है।

सुरजेवाला ने यहां पत्रकारों से कहा कि 'जांच एजेंसियों ने विजयन के पूर्व प्रधान सचिव को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने सोना तस्करी मामले में न तो मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और न ही उनके खिलाफ कार्रवाई की।’
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जानना चाहा कि विजयन के मोदी के साथ किस तरह के विशेष रिश्ते हैं जो प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों को मुख्यमंत्री, तीन मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक रहे हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि माकपा और भाजपा के बीच गठजोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें