फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : धान की फसल का अब तक नहीं मिला पूरा भुगतान, किसानों की मांग बकाया चुकाए और परिवहन सुविधा सुधारे सरकार

Wed, 24 Mar 2021 05:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई महीनों से नए कृषि कानूनों को विरोध में किसान आंदोलन जारी है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच कई बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इस बीच, देश के कई अन्य हिस्सों में भी किसान अपनी-अपनी फसल का बकाया चुकाने समेत कई मांगें कर रहे हैं।

विज्ञापन


केरल के अलप्पुझा में किसनों को अब तक धान की फसल बकाया भुगतान नहीं मिल सका है। किसानों बुधवार को सरकार से अपील की कि सरकार उनका लंबित भुगतान कराए साथ ही परिवहन सुविधाओं में सुधार कराने की भी मांग की।

धान की खेती करने वाले एक किसान अनिल ने बताया कि अब तक हमारी धान की फसल का बकाया नहीं चुकाया गया है। फसल को खरीद केंद्र तक ले जाने के लिए परिवहन सुविधाएं अच्छी नहीं हैं, जिसके चलते किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अपने सिर पर रखकर खरीद केंद्र तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि उसके बाद दलालों की मदद से अपनी उपज बेचनी पड़ती है, जो 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। यह बहुत बड़े तबके की समस्या है, ऐसे में सरकार से हमारी मांग है कि परिवहन व्यवस्था दुरुस्त किया जाए। साथ ही कुछ और सड़कें बनाई जाएं ताकि हमारे ट्रैक्टर खेत तक फसल लेने पहुंच सकें। वहीं कुछ अन्य किसानों ने कहा कि किसानों को छह माह बाद भी धान की फसल का पूरा भुगतान नहीं मिला है। पिछले पांच साल से किसानों को सब्सिडी भी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें