केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने रविवार को एक यात्री से 1.69 किलो सोना बरामद किया है, इसमें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत लगभग 86.69 रुपये है।
कोच्चि के सीमा शुल्क ने कहा, एयर इंटेलिजेंस यूनिट, कोझिकोड ने 23 अगस्त को रियाद, सऊदी अरब से कोझिकोड हवाई अड्डे के लिए यात्रा करने वाले एक यात्री से 86.69 लाख रुपये मूल्य का 24 कैरेट सोने का 1.69 किलोग्राम जब्त किया है।
अधिकारी के मुताबिक, सोने को इमरजेंसी लैंप की बैटरी के अंदर छुपाया गया था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।