फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर, भीषण हादसे में आठ की मौत, चार घायल

Sun, 09 Jun 2019 09:50 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल के थनीसेरी में रविवार को एक एंबुलेंस और मिनी ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में 12 लोग सवार थे। जिस ट्रक से एंबुलेंस टकराई उसमें मछलियां लदी हुई थीं। हादसे में एंबुलेंस चालक की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतकों में कुछ लोग पितांबी के निवासी थे। दिन में हुई एक दुर्घटना में चोटिल होने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाते समय यह हादसा हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें