फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिये तिरुपति पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 09 Jun 2019 07:52 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
विज्ञापन
तिरुपति पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिये रविवार शाम तिरुपति मंदिर पहुंचे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और अन्य ने कोलंबो से यहां पहुंचे प्रधानमंत्री का रेनीगुंता में तिरुपति हवाई अड्डे पर स्वागत किया। 

विज्ञापन





इसके बाद प्रधानमंत्री भाजपा द्वारा आयोजित की गई धन्यवाद बैठक को संबोधित करने रेनीगुंता में इलैक्ट्रॉनिक्स पार्क पहुंचे। मोदी शाम में तिरुमला पहाड़ी पर स्थित मंदिर में जाएंगे और भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना करेंगे। वह रात आठ बजकर 15 मिनट पर नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें