केरल में एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु से लगभग 60 सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के पठानमथिट्टा जिले में एक गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में 60 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।