केरल के कन्नुर में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की परीक्षा देने आई छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अंडरगारमेंट्स उतारवाने के मामले में 4 शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई अध्यक्ष बिंदु कृष्णा ने कहा था कि 'परीक्षा केंद्रों में छात्राओं के साथ इस तरह के अपमानजनक रवैये के बाद कितनी छात्राएं मन लगाकर परीक्षा दे पाई होंगी, इस पर विचार करना होगा।'
गौरतलब है कि सीबीएसई ने देशभर के करीब 104 शहरों में रविवार को नीट (NEET) अंडरग्रेजुएट परीक्षा आयोजित की जिसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल थे।