फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 2019 के नेनमारा हत्याकांड में फैसला, दोषी ठहराए गए चेनथामारा को मिली दोहरी उम्रकैद की सजा

Sat, 18 Oct 2025 01:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

चेनथामारा को सजिता की हत्या के मामले में कई साल जेल में रहने के बाद चेनथामारा को जमानत मिली। जमानत पर छूटते ही चेनथामारा ने जनवरी 2025 में सजिता के पति सुधाकरण और सुधाकरण की मां लक्ष्मी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पलक्कड़ की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने शनिवार को 2019 के नेनमारा हत्याकांड में दोषी चेनथामारा को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। चेनथामारा (54 वर्षीय) पर अदालत ने 3.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, अगर चेनथामारा जुर्माने की रकम नहीं अदा करता है तो उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष ने चेनथामारा के लिए मौत की सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने मामले को दुर्लभतम से दुर्लभ मानने से इनकार कर दिया।  
विज्ञापन


पड़ोसी सजिता की हत्या की, फिर सजिता के पति और सास को भी मारा
नेनमारा हत्याकांड मामले में छह महीने तक सुनवाई चली और 14 अक्तूबर को चेनथामारा को दोषी ठहराया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, चेनथामारा ने साल 2019 में नेनमारा इलाके में अपने पड़ोस में रहने वाली महिला सजिता की हत्या की थी। चेनथामारा को शक था कि उसकी पत्नी के उसे छोड़कर जाने की वजह सजिता थी। चेनथामारा को सजिता की हत्या के मामले में कई साल जेल में रहने के बाद चेनथामारा को जमानत मिली। जमानत पर छूटते ही चेनथामारा ने जनवरी 2025 में सजिता के पति सुधाकरण और सुधाकरण की मां लक्ष्मी की हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई 'बहुत खराब': 380 के पार एक्यूआई... इन रोगियों को N-95 मास्क पहनने की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सजा देने की उठी थी मांग
नेनमारा की इस घटना को लेकर केरल में खूब हंगामा हुआ और चेनथामारा को मौत की सजा देने की मांग उठी। ट्रायल के दौरान अदलात में 34 लोगों की गवाही हुई और सबूत के तौर पर 63 दस्तावेज अदालत में पेश हुए। सुधाकरण और लक्ष्मी की हत्या के बाद चेनथामारा जंगल में छिप गया, लेकिन भूख के चलते जैसे ही वह जंगल से बाहर आया, तभी खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने चेनथामारा को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें