फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की प्रवासी, वीजा समिति के प्रमुख बने भारतीय मूल के कीथ वाज

Fri, 21 Jul 2017 04:47 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
Keith Vaz
विज्ञापन
ब्रिटेन में सबसे अधिक समय तक सांसद रहने वाले भारतीय मूल के कीथ वाज को प्रवासी और वीजा संबंधित मुद्दों के लिए नई संसदीय समिति का प्रमुख चुन लिया गया है। 30 साल तक संसद सदस्य रहने वाले 60 वर्षीय वाज एक समूह के प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे। कीथ वाज 1987 से लीसेस्टर से लेबर पार्टी के सांसद थे। 
विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन इस समिति के उपाध्यक्ष और स्कॉटिश मूल के सांसद मार्टिन डे सचिव के रूप में कार्य करेंगे। यह समिति प्रवासी और वीजा संबंधित मुद्दों को देखेगी। दरअसल जैसे ही ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलेगा वैसे ही प्रवासियों से संबंधित मुद्दे सामने आने लगेंगे।

ब्रिटेन में गृह कार्यालय अब भी लाखों लंबित मामलों से परेशान हैं। इस क्रम में यहां हजारों लोग भारतीय मूल के व्यक्ति हैं जो अब पुर्तगाली नागरिक हैं और ब्रिटेन में रहते हैं। अब इनको अपनी स्थिति को लेकर तत्काल स्पष्टीकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि आव्रजन एवं वीजा की स्थिति पर हमारी पकड़ हो।
विज्ञापन


एेसी चिंता है कि वीजा संबंधी फैसले अब मुंबई की बजाय नई दिल्ली में किए जा रहे हैं। चिंताएं यह भी हैं कि आप बांग्लादेश के सिलहट में आवेदन करते हैं और आपको वीजा नई दिल्ली में लेना पड़ता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें