फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीआर का राहुल के साथ मंच साझा करने से इनकार, ममता की रैली में नहीं जाएंगे

Thu, 10 Jan 2019 09:09 PM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
KCR
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इसलिए वह 19 जनवरी को कोलकाता में ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित विपक्षी दलों की रैली में भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


केसीआर ने गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेस क्षेत्रीय दलों का फेडरल फ्रंट बनाने की कवायद के लिए हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। दिसंबर 24 को जब कोलकाता में केसीआर मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तब ममता प्रस्तावित महागठबंधन से कांग्रेस को अलग रखने के पक्ष में नहीं थीं। 

केसीआर के रैली में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा में टीआरएस के उपनेता बी विनोद कुमार ने कहा, ‘मुझे नहीं मालूम कि केसीआर को निमंत्रण मला है या नहीं। उन्हें निमंत्रण मिलेगा, लेकिन मैं नहीं समझता कि यदि राहुल रैली में गए तो केसीआर उसमें शामिल होंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें