राज्यसभा में गुरुवार को भी शहीद भगत सिंह का मुद्दा गर्माया रहा। जदयू नेता केसी त्यागी ने भगत सिंह को 'आतंकवादी' के रूप में पेश किए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा में बोलते हुए इसमें सशोधन कराने की मांग की।
त्यागी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में बढ़ाए जाने वाली एक पुस्तक में भगत सिंह को आतंकवादी बताए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसमें 'जरूरी बदलाव होना चाहिए।' उन्होंने सरकार से कहा इस इस मामले को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। उस पुस्तक की जांच की जानी चाहिए जिसमें भगत सिंह को आतंकवादी के रूप में पेश किया गया है।
त्यागी के इस मांग पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित मंत्री और मंत्रालय को उचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।