फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KAZIND 2019: भारत और कजाकिस्तान की सेना ने पिथौरागढ़ में किया संयुक्त युद्धाभ्यास

Sat, 05 Oct 2019 01:52 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युद्धाभ्यास करता सैनिक - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और कजाकिस्तान की सेना के बीच चलने वाला संयुक्त युद्धाभ्यास KAZIND 2019 की शुरुआत हो चुकी है। इस युद्धाभ्यास का नाम कजाकिस्तान और इंडिया से मिलाकर बनाया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी और जंगली इलाकों में घुसपैठ करते आतंकियों और विद्रोहियों से निपटना है।
विज्ञापन

 

पहाड़ी और जंगल के इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि यहां छुपने में आसानी होती है और सुरक्षा के लिहाज से भी इन इलाकों पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता। भारतीय सेना इस तरह के युद्धाभ्यास में भाग लेती रहती है, इससे पहले भी भारत के सैनिक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास कर चुके हैं।

जब भारत और अमेरिका में हुआ युद्धाभ्यास-

बीते दिनों भारतीय सेना ने अमेरिका के सैनिकों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास किया था जो पांच सितंबर से 18 सितंबर तक चला था। यह युद्धाभ्यास अमेरिका के वॉशिंगटन में हुआ था, इसका संबंध दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करना था।
विज्ञापन


यह अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त रूप से चलने वाले सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयासों में से एक था। इस युद्धाभ्यास का एक वीडियो सोशल-मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, इस वीडियो में दोनों देशों के सौनिकों को असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत पर डांस करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें