फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ रेप पीड़िता की मां बोलीं- घास के मैदानों में नहीं करता जाने का मन, वो उसकी पसंदीदा जगह थी

Sun, 15 Apr 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गैंगरेप और हत्या का शिकार हुई आठ साल की बच्ची की मां ने जब उससे जुड़े किस्से सुनाए तो लोगों की आंखों में आंसू आ गए। बच्ची की मां ने बताया कि घटना होने से पहले ही बच्ची ने एक शादी में शामिल होने के लिए नए कपड़े बनवाए थे और नई सेंडिल खरीदने के लिए कहा था। जिस दिन बच्ची का शव बरामद हुआ, उसकी मां ने इन सब चीजों को खुद से दूर कर दिया।

विज्ञापन


बच्ची की मां ने कहा कि उन्होंने उसके कपड़ों को खुद की नजरों से काफी दूर कर दिया है और जो कपड़े बचे उन्हें एक लोहे की पेटी में बंद करके रख दिया। इस पेटी को बच्ची की मां अपने घर पर छोड़ आई हैं और अपने सालाना प्रवास पर निकल गई हैं।

बच्ची की मां अपने दो भाइयों और बहनों के साथ यात्रा कर रही हैं। उनके दो बेटे अपने 40 घोड़ों के साथ किशनपुर में हैं। जिसके पास में कुछ मुस्लिम ढाबे भी हैं। जिस रेलवे ब्रिज के ऊपर वह बैठती हैं, वो इस जगह पर इकलौता लैंडमार्क है।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि वह अब घास के मैदानों में नहीं जाना चाहती क्योंकि यह उनकी बेटी की सबसे पसंदीदा जगह थी। उन्होंने बताया कि हमने बच्ची को स्कूल नहीं भेजा था क्योंकि हम चाहते थे कि वो थोड़ा और सयानी हो जाए, उसके बाद स्कूल भेजेंगे। बच्ची की मां रोकर कहती हैं..आखिर कोई कैसे इतनी छोटी बच्ची के साथ इतना बुरा कर सकता है। एक लड़की जो घोड़ों से प्यार करती थी, अब अकेले कब्र में है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें