तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव में डीएमके के कथिर आनंद ( Kathir Anand ) ने जीत हासिल की है। उन्होंने 8141 मतों के अंतर से एआईडीएमके (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी एसी शनगुनम को हराया।
विज्ञापन
वेल्लोर लोकसभा सीट पर अप्रैल में ही चुनाव होना था, लेकिन भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के चलते यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था। इस सीट पर पांच अगस्त को मतदान हुआ था। कुल 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।