फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज देखने आए केट-विलियम ने तोड़ा जुड़वां बहनों का दिल

Sun, 17 Apr 2016 04:17 AM IST
चन्द्र मोहन शर्मा/अमर उजाला, आगरा

सार

  • 5000 फोटो डाउनलोड कर चुकी हैं केट और विलियम के
  • 1000 वीडियो डाउनलोड किए हैं ब्रिटिश शाही जोड़े के
  • 250 खत लिख चुकी हैं केट और विलियम को
विज्ञापन
जुड़वां बहनें - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन से मिलने का 11 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहीं रांची की जुड़वां बहनों सुखप्रीत और बलप्रीत का सपना सच होते-होते रह गया। शाही जोड़ा उनके नजदीक से गुजर गया और वे उनसे मिल न सकीं। उन्होंने केट की पर्सनल सेक्रेट्री रेबिका डेकन के माध्यम से अपनी गुजारिश उन तक पहुंचवाई थी। जुड़वां बहनों के दिल ऐसे टूटे कि आंखों से आंसू बह निकले। दुखी होकर सिर पकड़कर बैठ गईं। घंटों तक यही सोचती रहीं, केट-विलियम क्यों नहीं मिले?
विज्ञापन


22 वर्षीय दोनों बहनें केट और विलियम की दिवानी हैं। मुलाकात के लिए दो दिन पहले ही आगरा आ गई थीं। उनकी जिद और जुनून के आगे मां रविंद्र कौर और पिता हरमीत सिंह को भी झुकना पड़ा। दोनों उनके साथ आए। कमरा भी होटल अमर विलास के पास के होटल में लिया। अमर विलास में शाही जोड़ा ठहरा था।

दोनों की दिवानगी देखिए। शाही जोड़े और उनके बच्चों के 5000 वीडियो डाउनलोड कर चुकी हैं। 1000 विडियो भी डाउनलोड किए हैं। इतना ही नहीं। ट्विटर पर दोनों को फोलो करती हैं। उनकी हर खुशी के मौके पर उन्हें खत भेजती हैं। किसी भी अखबार में फोटो छपे, काटकर रख लेती हैं। शाही जोड़े की पसंद, नापसंद सब कुछ मालूम है। यह दिवानगी शुरू हुई उनकी मां डायना की समाजसेवा को देखकर। इसके बाद विलियम और केट के बारे में पता चला तो उनकी मुस्कान पर फिदा हो गईं। सुखप्रीत ने एमए किया है। बलप्रीत ने आईटी में बीएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस ने भेजे हैं तीन खत

शाही जोड़े ने किया ताजमहल का दीदार - फोटो : PTI
दोनों बहनें केट, विलियम, उनके बेटे जॉर्ज और बेटी कैरलॉट की हर खुशी के मौके पर शुभकामना संदेश कोरियर से भेजती हैं। केट और विलियम ने तीन बार उन्हें शुक्रिया करते हुए खत भी लिखे हैं।

पूरे कमरे में रॉयल फैमिली
दोनों बहनों के कमरे में सिर्फ रॉयल फैमिली की तस्वीरें हैं। वो भी सैकड़ों। चार्ल्स, डायना, केट और विलियम की सबसे ज्यादा तस्वीरें हैं। इसके उन्होंने फोटो भी दिखाए। 

'आज भले ही मुलाकात न हो पाई हो, लेकिन हिम्मत नहीं हारी है एक न एक दिन जरूर बात होगी।'
- सुखप्रीत

'ताजमहल में मुलाकात होने की बड़ी उम्मीद थी, न मिलने से दिल टूट गया है, लगता है इंग्लैंड की जाना होगा।'
- बलप्रीत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें