फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट ने अवमानना के लिए वरिष्ठ वकील महमूद प्राचा को ठहराया दोषी, गंभीर चेतावनी देकर छोड़ा

Fri, 25 Sep 2020 03:46 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने अपनी अवमानना के लिए वरिष्ठ वकील महमूद प्राचा को दोषी ठहराया लेकिन उन्हें गंभीर चेतावनी देकर छोड़ दिया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कैट की प्रधान पीठ ने प्राचा के व्यवहार का उस वक्त स्वत: संज्ञान लिया, जब वह भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के मामले में उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) के संदर्भ में बहस कर रहे थे।

विज्ञापन


कैट ने बुधवार को जारी आदेश में कहा, इस मामले में घटे विभिन्न घटनाक्रमों से हम जो जुटा या समझ पाए हैं, वह यह है कि आवेदनकर्ता और उनके वकील के व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश अधिक थी और इस उद्देश्य में न्यायाधिकरण आसान लक्ष्य बन गया। प्रतिवादी के दुर्व्यवहार और तिरस्कारपूर्ण व्यवहार की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कैट ने प्राचा को अदालतों की अवमानना कानून 1971 की धारा 14 के तहत कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराया।

आदेश में कहा गया है कि प्रतिवादी के खिलाफ अवमानना के लिए सजा सुनाने का हर आधार है। हालांकि इसे पहली घटना मानते हुए हम केवल गंभीर चेतावनी देते हुए छोड़ रहे हैं कि यदि न्यायाधिकरण में फिर से ऐसी कार्यों की पुनरावृत्ति होती है और वह अवमानना के दोषी मिलते हैं तो इस मामले को कार्यवाही का अहम कारक माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें