फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS में शामिल होने तुर्की पहुंचा कश्मीरी युवक, पकड़कर वापस भेजा गया

Tue, 30 May 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में कथित तौर पर शामिल होने की कोशिश कर रहे एक कश्मीरी युवक को तुर्की से वापस भारत भेज दिया गया है।  युवक की पहचान 21 वर्षीय अफशान परवेज के रूप में हुई है। परवेज श्रीनगर के खानयार का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परवेज ने अपने परिवार से कहा था कि वह हायर एजुकेशन के लिए ईरान जाना चाहता है।
विज्ञापन


परवेज को भारत वापस भेजे जाने की पुष्टि करते हुए पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने कहा कि वह ईरान गया था, जहां से वह तुर्की चला गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, परवेज को 25 मई को तुर्की की राजधानी अंकरा से वापस भारत भेजा गया। 

युवक ने ने अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने बताया कि उसे कुछ "परेशानी" का सामना करना पड़ रहा है। जब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में सूचित किया गया, तो उसे खोजने के लिए जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सुरक्षा एजेंसियां जांच के दौरान ईरानी समकक्षों के संपर्क में आईं, जिसके बाद उन्हें पता चला परवेज अंकरा में है। इसके बाद अंकरा में अधिकारियों से संपर्क किया गया और परवेज को अंकरा में बस से यात्रा के दौरान हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेकर परवेज को 25 मई को तुर्की एयरलाइंस से भारत भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें