फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के यवतमाल में कश्मीरी छात्रों पर हमला, मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में

Thu, 21 Feb 2019 07:46 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों से मारपीट की एक नई घटना में शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना के सदस्यों ने यवतमाल में एक कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों पर हमला किया और उन्हें धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि हमला बुधवार की रात हुआ, छात्रों को धमकी भी दी गयी। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है और यवतमाल थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


रात में करीब दस बजे वाघापुर रोड पर किराये के मकान के बाहर छात्रों पर हमला हुआ । उन्होंने बताया कि छात्र दयाभाई पटेल फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के थे । यवतमाल के एसपी एम राजकुमार ने पीटीआई को बताया कि युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने लोहारा थाना अंतर्गत वैभव नगर में रहने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों पर हमला किया और उन्हें धमकी दी । 

राजकुमार ने बताया कि खाना खाने के बाद कश्मीरी छात्र वापस लौट रहे थे तभी युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और थप्पड़ मारे । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को लोहारा थाने में शिकायत दर्ज करायी । पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर, घटना के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें