फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों ने जेकेएलएफ पर प्रतिबंध के लिए प्रधानमंत्री मोदी का किया शुक्रिया

Sun, 24 Mar 2019 07:33 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो )
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित संगठन ने अलगाववादी संगठन जेकेएलएफ संगठन पर प्रतिबंध लगाने और यासिन मलिक को कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार ठहराने के केंद्र के कदम का स्वागत किया।

विज्ञापन


संगठन ने एक बयान में कहा कि भारत और विदेश के कश्मीरी पंडित संगठनों की साझा पहल वैश्विक कश्मीरी पंडित प्रवासी लगातार इस बात की जोरदार मांग कर रही थी कि कश्मीरी पंडितों के साथ जो कुछ भी हुआ उसे और कुछ नहीं, नरसंहार माना जाए।

बयान में कहा गया कि संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके साहसिक एवं ईमानदार कदम के लिए सराहना करता है, जो दर्शाता है कि आतंकवादी गतिविधियां कश्मीर स्वतंत्रता के बारे में नहीं है..आर्थिक पीड़ा के बारे में नहीं है... न्याय के बारे में नहीं है.. बल्कि एक थियो-फासीवादी आंदोलन है जिसके कारण इसकी भूमि और यहां के लोगों ने काफी कुछ सहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) को 1988 के बाद से हिंसक घटनाओं में शामिल होने और अलगाववादी गतिविधियों में आगे रहने के कारण शुक्रवार को प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें