फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, 2 जवान घायल

Wed, 20 Jun 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को आतंकियों ने पुलवामा जिले के कंडिजल में पुलिस टीम पर हमला किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हमले में 2 जवान घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि रमजान के दौरान आतंकी घटनाओं में 17 जवान शहीद हो गए थे। केंद्र सरकार ने रमजान में सर्च ऑपरेशन पर रोक लगाई हुई थी। 

विज्ञापन

 



सेना का ऑपरेशन आल आउट शुरू

एकतरफा सीजफायर समाप्त किए जाने की घोषणा से जवानों का हौसला बढ़ गया है। रमजान में पत्थरबाजों के हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के हाथ बंधे हुए थे। अब सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कमर कस ली है। पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


सीजफायर खत्म होते ही सोमवार को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चली जिसमें सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें