देश को नशामुक्त बनाने के लिए काशियाना फाउंडेशन की ओर से अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इनमें से एक है भारत यात्रा। काशियाना फाउंडेशन के सुमित सिंह बताते हैं कि उनकी भारत यात्रा का मकसद देश को नशामुक्त कर विश्वगुरू बनाना है। उन्होंने बताया हिंदुस्तान के 17 राज्यों के लगभग पांच करोड़ लोगों को जागरूक करने के लिए काशियाना फाउंडेशन की तरफ से नशा मुक्त भारत यात्रा का आगाज बुद्ध के पंचशील सिद्धांत से प्रेरित है। जहां भगवान बुद्ध ने मानव जाति को नशा से मुक्त करने की लिए न केवल संदेश दिया था बल्कि उसके उपायों को भी सुझाया था।
विज्ञापन
सुमित सिंह ने बताया, काशियाना फाउंडेशन महज एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता हेतु समर्पित भावना है। काशी से निकला यह अद्भुत विचार आज पूरे देश में मानव कल्याण के लिए काम कर रहा है। पूर्वांचल के भदोही में जन्मे सुमित के कुछ कर गुजरने का यह जुनून ही था कि अपने करियर को एक तरफ रख समाज के चिंतन में उन्होंने खुद को समर्पित कर लिया।
पीएम से लेकर सीएम योगी तक ने सराहा
काशियाना फाउंडेशन के कामों से खुश होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फाउंडेशन की सराहना कर चुके हैं। नशामुक्ति ही नहीं सुमित ने करीब 100 परिवारों को गोद लेकर उन्हें न केवल वेश्यावृत्ति के कीचड़ से निकाला बल्कि उनके बच्चों को पढ़ाई लिखाई की तरफ भेजने का काम भी किया। आज वहां की बच्चे लगभग नशे से मुक्त होकर अपना उज्जवल भविष्य तलाशने के लिए शहर के नामी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।