फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karur Stampede: 'बिजली गुल और फिर संकरा स्थल पर भगदड़, कुछ तो....', करूर हादसे पर हेमा मालिनी के तीखे सवाल

Wed, 01 Oct 2025 06:12 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर/चेन्नई

सार

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने करूर में विजय की रैली के दौरान भगदड़ पर संदेह जताते हुए कहा कि संकरा आयोजन स्थल और अचानक बिजली गुल होना स्वाभाविक नहीं लगता। 8 सदस्यीय राजग जांच दल का नेतृत्व कर रहीं हेमा ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
भाजपा सांसद हेमा मालिमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने दावा किया कि करूर में तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की रैली के दौरान आयोजन स्थल के संकरा होने और कार्यक्रम के दौरान बिजली कटने में कुछ तो गड़बड़ है। यह बातें स्वाभाविक नहीं हो सकती हैं। हेमा मालिनी 27 सितंबर को करूर के वेलुसामीपुरम में हुई भगदड़ से जुड़ी परिस्थितियों की जांच के लिए आए राजग के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। इस भगदड़ में 41 लोगों की जांच चली गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


हेमा मालिनी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए संकरा आयोजन स्थल मुहैया कराना उपयुक्त नहीं था। विजय की रैली के दौरान बिजली भी गुल हो गई थी, जो स्वाभाविक नहीं लगता है। रैली स्थल के चयन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक रैलियों का उचित ढंग से आयोजन किया जाना चाहिए और पूरी सुरक्षा के साथ उनका संचालन किया जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:-Bangladesh: क्या है बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का सच? एक संगठन ने खोल दी यूनुस के दावे की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को दी मदद

भगदड़ से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी करूर पहुंचा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की और इस घटना को कल्पना से परे बताया। वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की। प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाने के लिए कांग्रेस की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।  41 पीड़ित परिवारों को 2,50,000 रुपये दिए गए।

ये भी पढ़ें:- George Smoot: नहीं रहे रहस्यों पर शोध करने वाले नोबेल विजेता जॉर्ज स्मूट, 80 साल की उम्र दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें