फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karur Stampede: 'सात घंटे देर से क्यों पहुंचे विजय?', करूर हादसे पर सेंथिल ने उठाए सवाल; जानें और क्या कहा

Wed, 01 Oct 2025 08:07 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

करूर में 27 सितंबर को टीवीके रैली में हुई भगदड़ में 41 लोग मारे गए। डीएमके विधायक वी. सेंथिल बालाजी ने विजय पर सवाल उठाए कि वह सात घंटे देर से क्यों पहुंचे। उन्होंने रैली में पानी और बिस्किट जैसी सुविधाओं की कमी, भीड़ प्रबंधन और राजनीतिक जिम्मेदारी पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
सेंथिल बालाजी के खिलाफ अदालत ने तय किए आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को टीवीके रैली में हुए भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद राजनीतिक हलचल तेज है। इस मामले में करूर के डीएमके विधायक वी. सेंथिल बालाजी ने अभिनेता और नेता विजय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रैली स्थल पर विजय के सात घंटे देर से पहुंचने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


सेंथिल बालाजी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस हादसे को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी के नेतृत्व में यह घटना हुई हो, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विजय की रैली स्थल पर देर से आने के कारण भी यह दुखद घटना हुई।

ये भी पढ़ें- 100 वर्षों में एक भी दलित क्यों नहीं बना संघ प्रमुख? आरएसएस को लेकर संजय राउत ने खड़े किए सवाल
विज्ञापन


स्थल की स्थिति और सुरक्षा पर सवाल
पूर्व मंत्री ने बताया कि अगले दिन वह स्वयं वेलुसम्यपुरम गए और देखा कि सड़क पर लगभग 1,000 से 2,000 चप्पलें पड़ी हुई थीं। लेकिन, पानी की बोतलें कहीं नहीं थीं। उन्होंने कहा कि अगर लोगों के पास पानी होता, तो कम से कम इस्तेमाल की हुई बोतलें दिखाई देतीं। उनका कहना था कि राजनीतिक पार्टियों की जिम्मेदारी है कि रैली में आए लोगों के लिए पानी और बिस्किट जैसी सुविधा मुहैया कराई जाए।

जनता की प्रतिक्रिया
सेंथिल बालाजी ने कहा कि रैली में शामिल लोगों से बातचीत के दौरान यह देखा गया कि अगर टीवीके चीफ विजय समय पर पहुँचते, तो इस तरह की घटना पहले ही नहीं होती। लोगों की दृष्टि में समय पर आगमन और उचित प्रबंधक न होने से भी भारी भीड़ की वजह से दिक्कतें बढ़ीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'सात घंटे देर से क्यों पहुंचे विजय?', करूर हादसे पर सेंथिल ने उठाए सवाल; जानें और क्या कहा

जिम्मेदारी और सुधार की आवश्यकता
विधायक ने जोर देकर कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए राजनीतिक दलों को आयोजनों में सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली मामला नहीं है, बल्कि लोगों की जान का सवाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें