फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से वापस भारत लौटे कार्ति चिदंबरम

Fri, 02 Jun 2017 04:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कथित रूप से रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे कार्ति चिदंबरम बृहस्पतिवार को लंदन से वापस आ गए। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि कार्ति सुबह 4 बजे ब्रिटिश एयरवेज की विमान से यहां पहुंचे। कार्ति 18 मई को लंदन के लिए रवाना हुए थे, उस समय उनके पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इस यात्रा को पूर्व निर्धारित यात्रा बताया था। 
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री और कार्ति के पिता पी चिदंबरम ने कहा था कि पूर्व निर्धारित यात्रा के तहत कार्ति यात्रा पर गए हैं और वह कुछ दिनों में वापस लौट आएंगे। उस समय उन्होंने कहा था कि वैसे भी उनकी यात्रा पर कोई रोक नहीं है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी द्वारा संचालित आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की मंजूरी दिलाने में कथित तौर पर अनियमितताओं के संबंध में कार्ति और मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 16 मई को सीबीआई ने चार शहरों में कार्ति के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्ति ने कहा था कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें