फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी दफ्तर पहुंचे कार्ति ने ली चुटकी, अधिकारियों को दशहरा का नमस्कार कहने आया हूं

Wed, 09 Oct 2019 01:37 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : ANI
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्ति चिदंबरम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। पेशी के दौरान जाते हुए कार्ति ने मीडिया से कहा कि मैंने सोचा कि उन्हें (ईडी) आकर दशहरे के लिए नमस्कार कह दूं। 

विज्ञापन

बता दें कि आइएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार के ही मामले में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में वह 17 अक्तूबर तक जेल में ही रहेंगे। 

आईएनएक्स मीडिया मामला-

सीबीआई ने साल 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी निधि हासिल करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी से मिली मंजूरी में कथित अनियमितता की शिकायत पाई, जिसके बाद पिछले साल 15 मई को एफआईआर दर्ज की थी। यूपीए-1 सरकार के दौरान जब यह मंजूरी दी गई, उस वक्त पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे।

सीबीआई का कहना है कि पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति ने आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड से मंजूरी दिलाने के लिये 10 लाख डॉलर की रिश्वत ली। कार्ति पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इंद्राणी मुखर्जी की कंपनी के खिलाफ टैक्स का एक मामला खत्म कराने के लिए अपने पिता के रुतबे का इस्तेमाल किया था। बता दें कि इस मामले में कार्ति चिदंबरम को एक बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। साथ ही ईडी उनसे कई बार पूछताछ भी कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें