फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिगई दीपम विवाद: मुख्य मामले की सुनवाई नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट; 20 नवंबर के आदेश के पालन पर ही रहेगा फोकस

Fri, 27 Nov 2026 01:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कार्तिगई दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि वह मुख्य मामले में नहीं जाएगा। अदालत का ध्यान सिर्फ 20 नवंबर के आदेश के पालन पर है। आखिर दीप जलाने की अनुमति के बावजूद दीपस्तंभ पर क्यों नहीं जलाया गया दीप? विवाद क्या है? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने साफ किया कि वह मुख्य मामले पर सुनवाई नहीं करेगी। सुनवाई केवल 20 नवंबर के आदेश का पालन न करने तक सीमित रहेगी। इस आदेश में दीप जलाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार पर क्या आरोप लगाया गया?
हिंदू श्रद्धालुओं ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि तमिलनाडु सरकार ने शुरुआत में ही तय कर लिया था कि वह दीप जलाने की अनुमति नहीं देगी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अवमानना के आरोपियों को सुनने से पहले दीप स्तंभ पर दीप जलाया जाना चाहिए। मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम को रोक दिया गया था। उसे दीप के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह गंभीर अवमानना और प्रशासनिक अहंकार का मामला है।

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को क्या आदेश दिया था?
सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को मंदिर प्रशासन की ओर से अधिकृत एक छोटी टीम को दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। यह अनुमति 24 नवंबर के लिए दी गई थी। कोर्ट ने इसे एक बार की व्यवस्था बताया था। सुप्रीम कोर्ट ने जिला कलेक्टर को पूरी व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया था। साथ ही त्योहार के तीन दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा था।
विज्ञापन


इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 20 नवंबर के आदेश का पालन नहीं हो सका। यह आदेश मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर था। पहाड़ी पर एक पत्थर का स्तंभ है। इसे दीपूथन कहा जाता है। यह विवादित जगह है। सुप्रीम कोर्ट ने यहां कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी थी।

वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखा था। वह मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णन की ओर से पेश हुए। उन्होंने न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ को बताया कि स्तंभ पर दीप नहीं जलाया जा सका।

ये भी पढ़ें: संसद सत्र: परिसीमन विधेयक पर बदले वाईएसआरसीपी समेत विपक्षी दलों के सुर; क्या भाजपा को मिलेगा दो-तिहाई बहुमत?

कृष्णन को दीप जलाने की व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने एक हलफनामा दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि उन्होंने आदेश का पालन कराने की पूरी कोशिश की। लेकिन मंदिर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। प्रशासन का कहना था कि ऐसा करना मंदिर की स्थापित परंपराओं और रीति-रिवाजों के खिलाफ होगा।

फिर कहां जलाया गया दीपक?
सरकार की ओर से बताया गया कि दीपक केवल परंपरागत जगह पर जलाया गया। यह जगह उची पिल्लयार मंदिर के पास है। दीपथून पर दीप नहीं जलाया गया। कृष्णन ने इस मामले में शीर्ष कोर्ट से माफी भी मांगी।

हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले याचिकाकर्ताओं में से एक रामा रविकुमार ने सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक दिन पहले मद्रास हाईकोर्ट को गुमराह किया था। सरकार ने वहां आदेश का पालन करने का भरोसा दिया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दीप जलाने से रोकने के लिए मंदिर के न्यासी मंडल का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने अदालत की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई से किया इनकार
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने खुद से अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने पक्षकारों से कहा कि वे इस मामले में अवमानना याचिका दाखिल कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि याचिका दाखिल होने के बाद जरूरत पड़ने पर उचित आदेश पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें