फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू बस स्टैंड पर महिला की हत्या से हड़कंप, बेटी के सामने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Tue, 23 Sep 2025 09:39 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि राजधानी बंगलूरू में बस स्टैंड पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात के दौरान उनकी 13 साल की बेटी भी वारदात स्थल पर मौजूद थी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई। जहां एक 32 वर्षीय महिला की उसके ही पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह वारदात उसकी 13 वर्षीय बेटी के सामने हुई, जिसने अपनी मां को तड़पते हुए और दम तोड़ते देखा। ये वारदात बंगलूरू के सुंकदाकट्टे बस स्टैंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला का नाम रेखा है और आरोपी पति लोहिताश्वा है। दोनों की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद बढ़ता जा रहा था और आए दिन झगड़े होते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Bengal: कोलकाता में रातभर हुई मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा पानी; अगले दो दिन के लिए जारी हुई चेतावनी

वारदात के दौरान क्या-क्या हुआ?
सोमवार सुबह रेखा और लोहिताश्वा के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में रेखा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ घर से निकलकर बस स्टैंड पहुंची। इसी बीच लोहिताश्वा भी वहां पहुंच गया और दोनों के बीच तेज बहस होने लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, जब बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो लोहिताश्वा ने जेब से चाकू निकाला और रेखा पर हमला कर दिया। उसने रेखा के सीने और पेट पर कई बार वार किए। इस हमले के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान रेखा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शादी से पहले रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस ने बताया कि रेखा एक कॉल सेंटर में काम करती थी जबकि लोहिताश्वा कैब ड्राइवर है। दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले साझा दोस्तों के जरिए हुई थी। करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी कर ली। रेखा की पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी, जो 13 साल की है, रेखा और लोहिताश्वा के साथ रहती थी। छोटी बेटी रेखा के माता-पिता के पास रहती है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से ही उनके बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। पुलिस का मानना है कि वैवाहिक विवाद ही हत्या की मुख्य वजह है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चिंता: एंटीबायोटिक नुकसानदायक, फिर भी डॉक्टर लिख रहे; भारत में हर साल 50 करोड़ से ज्यादा बिकती हैं ऐसी दवाएं

आरोपी पति की तलाश जारी
इस मामले में कमाक्षीपाल्य पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें