Karnataka: महिला ने कथित तौर पर अपनी सात वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे को फंदे से लटका कर मार डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
कर्नाटक के कोलार जिले के केजीएफ तालुका में 38 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद कथित तौर पर बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान थिपम्मा के तौर पर हुई है। वह एक गृहिणी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला की 20 साल पहले शादी हुई थी और उसके पति के साथ रिश्ते तनावपूर्ण थे। जिसके चलते वह परेशान चल रही थी। पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि पति के साथ तनावपूर्ण संबंध होने के कारण ही महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपनी सात वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे को फंदे से लटका कर मार डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति ने शव देखे और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।