फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 75 वर्षीय पति ने की पत्नी की हत्या, 11 दिन में मिली उम्रकैद

Mon, 09 Jul 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के चित्रदुर्ग की जिला अदालत ने हत्या के एक मामले की सुनवाई रिकॉर्ड 11 दिन में पूरी कर हत्यारे को उम्रकैद और 5 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 75 वर्षीय परमेश्वर स्वामी ने 65 वर्षीय पत्नी पुट्टम्मा की हत्या 27 जून को कर दी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परमेश्वरस्वामी को पत्नी के चरित्र पर शक था। हत्या के छह घंटे बाद पुलिस ने परमेश्वरस्वामी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दो दिन में हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही जांच पूरी कर ली और कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल कर दिया।

पुलिस को आरोपी के बेटे गिरीश ने अहम सुराग दिए, जिससे सबूत जुटाने में मदद मिली। चित्रदुर्ग के एसपी श्रीनाथ जोशी ने कहा कि कर्नाटक में पहली बार किसी दोषी को अपराध के सिर्फ 11 दिन के भीतर सजा सुनाई गई है। जिला एवं सेशन जज एसबी वस्त्रमुत्त ने इस मामले में शनिवार को यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें