फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, मैदान में हैं 105431 उम्मीदवार

Sun, 27 Dec 2020 09:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 109 तालुकों की कुल 2,709 पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। 39,378 सीटों के लिए 1,05,431 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 20,728 से अधिक बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कुल 3,697 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव कोविड-19 महामारी के बीच हो रहे हैं। ऐसे में जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं या संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं वे मतदान के अंतिम घंटे में मतदान कर सकते हैं।
 

सभी पोलिंग बूथ पर हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध होंगे। प्रत्येक बूथ में मतदाताओं की संख्या 1,500 से घटाकर 1,000 कर दी गई है। आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। ये चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं होते हैं फिर भी सभी राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके समर्थित उम्मीदवार की जीत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें