फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda in Karnataka: जेपी नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, बोले- कांग्रेस का मिशन कमीशन लेना, ये आरोप भी लगाए

Thu, 05 Jan 2023 11:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच और छह जनवरी को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 
 
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां पहुंचने पर  तुमकुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया। साथ ही उन्होंने वैश्विक हालातों और कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि तमाम वैश्वक उथल-पुथल के बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर है। 

विज्ञापन


कर्नाटक में गरजे जेपी नड्डा
कर्नाटक के तुमकुरु में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने और भारत में जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी जातिवाद है। हमारा मिशन सेवा करना है और इनका मिशन कमीशन लेना है। ये भाई को भाई से लड़ाते हैं। 

उन्होंने वैश्विक हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड और यूक्रेन युद्ध के बाद कई ताकतवर देश लड़खड़ा रहे हैं। चीन में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप भी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर है, यह ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रदुर्ग में बोलते हुए कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने वास्तव में सामाजिक न्याय की दिशा में काम किया है।  'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' भाजपा का मंत्र है। पहली बार, पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में 12 दलित मंत्री, 27 ओबीसी मंत्री और 8 से अधिक आदिवासी मंत्री हैं। 

दो दिवसीय दौरे पर हैं भाजपा अध्यक्ष नड्डा
कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच और छह जनवरी को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 

जेपी नड्डा ने लिया डॉ. शिवमूर्ति शिवाचार्य महास्वामीजी का आशीर्वाद 
अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को चित्रदुर्ग में श्री तरलाबालु जगद्गुरु बृहन्मठ सिरिगेरे का दौरा किया। यहां उन्होंने श्री तरलाबालु जगद्गुरु डॉ. शिवमूर्ति शिवाचार्य महास्वामीजी का आशीर्वाद लिया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चित्रदुर्ग में भोवी गुरुपीता प्रमुख श्री इम्मदी सिद्धरामेश्वर स्वामी से मिलने भी पहुंचे। 

ये है जेपी नड्डा का कार्यक्रम
भाजपा की कर्नाटक इकाई के मुताबिक, वह शुक्रवार को हरिहर, कनक और वाल्मीकि गुरु मठों में पंचमसाली मठ भी जाएंगे। इसके बाद वह दावणगेरे में बूथ स्तरीय पार्टी बैठक में शामिल होंगे। बाद में वे तुमकुरु जिले के सिरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें