मंगलूरू के पास हुए एक सड़क हादसे में एनएसयूआई से जुड़े दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को रात के वक्त हुआ। जब एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक भी घायल हुआ है।
कर्नाटक के नेशनल हाईवे 66 पर जेप्पिनमोगरू के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक स्थानीय नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) नेता ओम श्री और कदरी, मंगलुरु निवासी अमन राव शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के शिकार हुए युवक तलपाड़ी से मंगलूरू की ओर जा रहे थे।
हादसे में वम्शी और अशिक नामक दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल शहर के एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, जरी नामक एक अन्य यात्री, जो कि कथित रूप से इतालवी मूल का है। उसको भी मामूली चोटें आई हैं।