फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News: हुलिहैदर गांव में दो गुटों के बीच हुई झड़प, दो लोगों की मौत, पढ़ें दक्षिण भारत की कुछ अहम खबरें

Thu, 11 Aug 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल

सार

कर्नाटक हाई कोर्ट ने तत्कालीन राज्य सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के गठन के 14 मार्च 2016 के आदेश को रद्द कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने एसीबी के समक्ष लंबित सभी मामले लोकायुक्त को सौंप दिए। पढ़ें सभी खबरें...
विज्ञापन
Karnataka - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में दो गुटों के बीच झड़प की खबर आ रही है। कोप्पल जिले के हुलिहैदर गांव में दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन


महिला आयोग ने लोकसभा अध्यक्ष से की सांसद की शिकायत
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से एक सांसद की शिकायत की है। महिला आयोग ने ओम बिरला से अपील की है कि आंध्र प्रदेश के हिंदुपुरम से सांसद जी. माधव के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दरअसल, महिला आयोग के पास सांसद माधव के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत आई है। शिकायत में कहा गया है कि सांसद ने आपत्तजिनक हालत में एक महिला को वीडियो कॉल की थी। यह कथित वीडियो अश्लील और आपत्तिजनक है। मामले पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने बिरला से लिखित में आग्रह किया है कि वह इस मामले को देखें और उचित कार्रवाई करें।

तमिलनाडु: दुष्कर्म के आरोपी 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया
चेन्नई के पोरूर के पास एक कार में चाकू की नोंक पर एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने महिला से सोने के जेवर की 15 चीज़ें छीन लीं। महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के गठन को रद्द किया
कर्नाटक हाई कोर्ट ने तत्कालीन राज्य सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के गठन के 14 मार्च 2016 के आदेश को रद्द कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने एसीबी के समक्ष लंबित सभी मामले लोकायुक्त को सौंप दिए। एसीबी के कर्मचारियों को लोकायुक्त में समाहित किया जाएगा। इसके साथ ही अदालत ने जनहित में सरकार को सक्षम व्यक्तियों को लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त नियुक्त करने का निर्देश दिया।

सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस 
मद्रास हाईकोर्ट ने यहां रोयापेट्टा में एआईएडीएमके पार्टी मुख्यालय पर हमले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया। बृहस्पतिवार को जस्टिस एन सतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य सी वी षणमुगम की एक याचिका को स्वीकार कर लिया और 25 अगस्त तक नोटिस वापस करने का आदेश दिया। याचिका में राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और शहर के पुलिस आयुक्त को गत 11 जुलाई को हुई हिंसक घटनाओं से संबंधित शिकायतों पर जांच स्थानांतरित करने का निर्देश देने की प्रार्थना की गई है।

तेलंगाना: उप डाकपाल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सीबीआई ने तेलंगाना के एक गांव में उप-डाकपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर डाक विभाग की लेखा प्रणाली में सेंध लगाकर एक साल में कथित रूप से 1.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। सीबीआई का आरोप है कि तेलंगाना के मेदक जिले में कोडाकांडला उप डाकघर में पदस्थ के. सतीश ने 2021-22 के दौरान 18 लेनदेन में एक मद के तहत लेखा सॉफ्टवेयर में कथित रूप से गलत तरह से प्रविष्टियां अंकित कीं। उन्होंने डाकघर के खातों से 1.14 करोड़ रुपये का अस्थायी रूप से गबन किया।

भाजयुमो नेता प्रवीण की हत्या मामले में तीन और गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता प्रवीण नेट्टार की हत्या में शामिल तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने कहा कि तीन आरोपियों को सूचना के आधार पर कर्नाटक-केरल सीमा पर तलपडी से गिरफ्तार किया है। दक्षिण कन्नड़ ग्रामीण जिले के अधीक्षक ऋषिकेश भगवान सोनवाने ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें