फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: लंच के लिए भाई के साथ बाहर गई थी महिला, दो ऑटो चालकों ने सरेराह की मारपीट; दिनदहाड़े आबरू भी लूटी

Thu, 03 Apr 2025 03:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक में दिनदहाड़े एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक से दिन दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक महिला के साथ दो ऑटो रिक्शा चालकों ने दिनदहाड़े दुष्कर्म किया। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला अपने भाई के साथ लंच के लिए जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने युवक से साथ मारपीट की और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला बीते दिन का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सास की हत्या कर शव को बैग में भरा, भारी वजन उठा नहीं पाई तो घटनास्थल से फरार हुई बहू; गिरफ्तार

शिवकुमार, पुलिस उपायुक्त, व्हाइटफील्ड डिवीजन (बंगलूरू शहर) ने बताया, '2 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे एक महिला और उसका भाई दोपहर के भोजन के लिए बंगलूरू के बाहरी रिंग रोड के महादेवपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के बाहरी इलाके में एक होटल में जा रहे थे। इस दौरान दो ऑटो रिक्शा चालकों ने उस व्यक्ति पर हमला किया और कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में फिर बवाल: मनसे कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर पर बनाया मराठी में बात करने का दबाव, वीडियो वायरल

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस के पास दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोपियों की पहचान आशिफ और सैयद मुसहर के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महादेवपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें