फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 'आतंकी हमले में आज तक कोई BJP नेता नहीं मरा', राजीव गांधी को याद करते हुए फिसली सिद्धारमैया की जुबान

Sun, 21 May 2023 03:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती लेकिन इस जीत से डीके शिवकुमार खुश नहीं है, उन्होंने खुद इस बात की जानकारी देते हुए खुश न होने की वजह बताई है। 
विज्ञापन
Siddaramaiah - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी की पुन्यतिथि पर कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसे। लोगों को संबोधित करते हुए कर्नाटक सीएम की जबान फिसल गई और उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कस दिया। 
विज्ञापन


सिद्धारमौया ने कहा- "पीएम मोदी सिर्फ आतंकवाद पर बात करते हैं, लेकिन आजतक एक भी भाजपा का नेता आतंकवादी हमले में मारा नहीं गया है। भाजपा लगातार कहती रहती हौ कि हम आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं लेकिन हमारे कांग्रेसी नेता इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दोनों ही आतंकवादी हमले का शिकार हुए थे।" 

सीएम के भाषण के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बंगलुरु पार्टी कैडर को संबोधित करते हुए राज्य में सरकार बनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 135 से ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद शिवकुमार इस प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- "हमने विधानसभा चुनाव में 135 से ज्यादा सीटें जीती, लेकिन मैं इससे खुश नहीं हूं। मेरे या सिद्धारमैया के घर मत आना। हमारा अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है और इसके लिए हमें अच्छे से लड़ना चाहिए।" 

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाने में कामयाब रही। पार्टी के वरिष्ट नेता सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें