फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: शिवमोगा में दो अलग-अलग घटनाओं के बाद सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2022 09:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

शिवमोग्गा एसपी जीके मिथुन कुमार ने बताया, प्रकाश व प्रवीण की कुछ दिन पहले मार्केट फौजान से कहासुनी हो गई थी। सोमवार रात करीब 11 बजे फौजान दो बाइक पर अन्य चार साथियों के साथ सीगेहट्टी पहुंचा और प्रवीण पर हमला किया।
विज्ञापन
कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के शिवमोगा में सोमवार रात दो अलग-अलग घटनाओं के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य दो लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया, सोमवार रात सीगेहट्टी ओर भरमप्पा नगर रोड पर तीन लोगों ने प्रकाश व प्रवीण पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद पुलिस ने मार्केट फौजान, अजहर उर्फ अज्जू और  फराज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके अन्य दो साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन



शिवमोगा एसपी जीके मिथुन कुमार ने बताया, यहां रहने वाले प्रकाश व प्रवीण की कुछ दिन पहले मार्केट फौजान से कहासुनी हो गई थी। सोमवार रात करीब 11 बजे फौजान दो बाइक पर अन्य चार साथियों के साथ सीगेहट्टी पहुंचा और प्रवीण पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने भरमप्पा रोड आकर प्रकाश पर भी पथराव किया। प्रकाश ने बताया, हमले के बाद मैं किसी तरह भागने में सफल रहा। उन्होंने पत्थर व अन्य चीजों से हम पर किया और मुझे आरएसएस के गुंडे कहा। पुलिस ने बताया, घटना के बाद फौजान के दो साथी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, शिवमोगा में शांति भंग करने के लिए दो घटनाएं हुईं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गृहमंत्री ने कहा, हमें ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जो राज्य की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की तैयारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें