कर्नाटक के उडुपी जिले के ब्रह्मवर कस्बे में एक नदी में नाव पलटने से तीन युवक डूब गए और एक लापता हो गया। यह घटना रविवार को होन्नाला नदी के हूड में घटी, जिसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान इबाज, फजन और सुफन के तौर पर हुई है। फरहान जो उनके साथ बोट पर शामिल था, फिलहाल गायब है। ये सभी युवक अपने परिजनों के घर रमजान मनाने के लिए आए थे। रविवार की शाम वे सभी मछली पकड़ने के लिए नदी के पास गए और नाव पलटने की वजह से नदीं में डूब गए।