फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में भगवान गणेश की मूर्ति को किया अपवित्र, लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

Sun, 21 Sep 2025 08:23 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन

सार

बेलूर कस्बे में एक मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति पर किसी ले जूते-चप्पल रख दिए गए। रविवार को स्थानीय लोगों ने जब मूर्ति पर जूता देखा, तो आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में एक मंदिर की भगवान गणेश की मूर्ति को अपवित्र किया गया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बेलूर कस्बे में एक मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति पर किसी ले जूते-चप्पल रख दिए गए। रविवार को स्थानीय लोगों ने जब मूर्ति पर जूता देखा, तो आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: '900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', बचत उत्सव नहीं, जनता...', GST सुधार पर कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा

सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज से पुलिस को संदेह है कि प्रथम दृष्टया यह किसी महिला का कृत्य है, जो मानसिक रूप से बीमार लग रही है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला का चेहरा कपड़े से ढका हुआ दिखाई दे रहा है। मंदिर में प्रवेश करते समय वह जो जूते पहने हुए दिख रही थी। ये जूते मूर्ति पर रखे जूते से मिल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीता और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया। मंदिर अधिकारियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि न्याय होगा। उन्हें बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के मंत्र से ही दुनिया के बाजारों में ठहरेंगे भारतीय उत्पाद, स्वदेशी बनेगी आत्मनिर्भरता की कुंजी

सूत्रों ने बताया कि इस बीच पुजारियों ने अपवित्र गणपति की मूर्ति के लिए शुद्धिकरण अनुष्ठान किया। भाजपा नेता और एमएलसी सीटी रवि ने बेलूर के विधायक एचके सुरेश के साथ मंदिर का दौरा किया। उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे हिंदुओं को भड़काने का कृत्य करार दिया और इसके पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें