फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Subhash: जौनपुर के अतुल ने बंगलूरू में सुसाइड किया, 24 पेज के नोट में पत्नी-जज पर गंभीर आरोप; जानिए सबकुछ

Tue, 10 Dec 2024 08:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक के बंगलूरू में रहने वाले उत्तर प्रदेश के 34 साल के अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुरालीजनों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले शख्स ने अपना एक वीडियो और 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने सभी बातों को साझा किया है।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार को एक निजी फर्म के 34 वर्षीय डिप्टी जनरल मैनेजर ने आत्महत्या कर ली, उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें अपनी पत्नी, उसके परिवार के सदस्यों और एक न्यायाधीश पर 'आत्महत्या के लिए स्पष्ट रूप से उकसाने, उत्पीड़न, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, अतुल सुभाष उत्तर प्रदेश का निवासी था, जो बंगलूरू में रह रहा था।
विज्ञापन


फ्लैट अंदर से बंद था और ताला टूटा हुआ था- पुलिस
पुलिस ने कहा कि होयसला पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार को सुबह 6 बजे बंगलूरू के मंजूनाथ लेआउट के डेल्फिनियम रेजीडेंसी में एक फ्लैट में आत्महत्या के बारे में कॉल आया। पुलिस के बयान में आगे कहा गया है कि जब पुलिस उस जगह की तलाशी लेने गई, तो फ्लैट अंदर से बंद था और ताला टूटा हुआ था, जिसके बाद वे अंदर गए और अतुल को नायलॉन की रस्सी के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ देखा। पुलिस ने कहा कि पहुंचने पर वह मृत पाया गया।

24 पन्नों पर लिखा 'न्याय मिलना चाहिए'
वहीं अपने सुसाइड नोट में, सुभाष ने न्याय की गुहार लगाते हुए 24 पन्नों के नोट के हर एक पन्ने पर 'न्याय मिलना चाहिए' लिखा है। अपनी पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के साथ, सुभाष ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक प्रमुख पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश और न्यायालय के एक अधिकारी पर भी न्यायाधीश के सामने रिश्वत लेने का आरोप लगाया। सुभाष ने आगे उन घटनाओं का जिक्र किया, जिसकी वजह से वो ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ।
विज्ञापन


पत्नी ने सुभाष पर दर्ज कराए थे कुल नौ केस
सुभाष ने अपने कथित उत्पीड़न का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया और अपने परिवार के सदस्यों से न्याय मिलने तक उसकी अस्थियों को विसर्जित न करने के लिए कहा। उसकी आत्महत्या में उसके चार साल के बेटे के लिए भी एक संदेश था, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उसे उनसे अलग रखा गया था। नोट और वीडियो का लिंक एक एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया था, जिससे वह जुड़े हुए थे। नोट में यह भी कहा गया था कि उनके माता-पिता को उनके बच्चे की कस्टडी दी जाए। अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में बताया है कि उनकी पत्नी और उसके परिवार ने उसपर हत्या, यौन दुराचार, पैसे के लिए उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और दहेज समेत नौ मामले दर्ज किए हैं। मृतक के भाई ने दर्ज कराया केस
वहीं पुलिस की तरफ से मृतक के भाई को पूरी वारदात की जानकारी दी गई, जिसने बाद में सुभाष की पत्नी, उसकी सास, उसके साले और उसकी पत्नी के चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने सुभाष के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे, जिससे उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि बाद में बीएनएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें