फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: कर्नाटक ने इन पांच राज्यों से आने वाले विमानों-ट्रेनों और वाहनों पर लगाई रोक

Thu, 28 May 2020 06:32 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है। कर्नाटक ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने वाले उड़ानों, ट्रेनों और वाहनों के आगमन पर रोक लगा दी है। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना के 115 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2533 हो गई है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि देश में कोरोना की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है। भारत सरकार के मुताबिक देश में कोरोना के 86,110 सक्रिय मामले हैं और अब तक 67,691 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 3266 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारत में रिकवरी रेट 42.75 है।

देश में 13 शहरों की हालत ज्यादा खराब 
कोरोना की वजह से देश में 13 शहरों की हालत ज्यादा खराब है। यहां पर 70 प्रतिशत केस हैं। इसमें मुंबई, चेन्नैई, दिल्ली, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें