फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: स्कूली छात्र की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; दो नाबालिग गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 11:20 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

शिवमोगा के सुलेबैलू में 16 साल के छात्र संकेत की स्कूल के बाहर हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने गया था। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। घटना के बाद इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के सुलेबैलू इलाके के एक सरकारी स्कूल के बाहर 16 साल के छात्र की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संकेत के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है, जिसे देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


कैसे हुई घटना?
यह घटना तब हुई जब उरगाडूरू के सरकारी हाई स्कूल का छात्र संकेत अपनी परीक्षाओं से पहले एक स्पेशल क्लास में शामिल होने गया था। पुलिस अधीक्षक एसपी निखिल बी ने बताया कि स्कूल के बाहर लड़कों का एक ग्रुप आपस में बहस कर रहा था। संकेत ने उस झगड़े में दखल दिया और बीच-बचाव करने की कोशिश की।

क्या बोले अधिकारी?
एसपी ने जानकारी दी कि झगड़ा करने वाले लड़के संकेत को पहले से जानते थे और वे भी नाबालिग हैं। बहस के दौरान उन्होंने संकेत पर अपने हाथों से हमला किया, जिससे उसे सीने के पास चोट लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: TMC: झारखंड एयर एंबुलेंस हादसे की हो गहन जांच, टीएमसी ने उठाई मांग; सात लोगों की गई थी जान

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। जो भी इसमें शामिल मिलेगा, हम उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। एसपी का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही कारण पता चलेगा। कुछ लोगों का कहना है कि यह झगड़ा किसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ था। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है। फिलहाल इस घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया है, जिसके बाद अधिकारियों ने शांति बनाए रखने के लिए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शिवमोगा से भाजपा विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा ने भी हालात का जायजा लिया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें