कर्नाटक में एक शख्स की अनजान लोगों ने चाकुओं मारकर हत्या कर दी। यह घटना बेलागवी जिले के गोकक शहर की है। शख्स की पहचान रोहित राजू पाटिल के नाम से हुई है। वह श्री राम सेना का कार्यकर्ता था। मिली जानकारी के मुताबिक, रोहित को रविवार (24 सितंबर) को कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर मार डाला।
कुछ समाचार वेबसाइट के मुताबिक, रोहित को मारने वाले लोग मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने पहले रोहित के चेहरे पर मिर्ची पाउडर डाला और फिर उसके ऊपर तब तक चाकूओं से वार करते रहे जबतक वह मर नहीं गया। पुलिस ने अब केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चला है।
Sri Ram Sena worker identified as Rohith Raju Patil murdered by unidentified people in Belagavi district's Gokak town y'day; case registered pic.twitter.com/lp7AnKbjjV
— ANI (@ANI) September 25, 2017