यह घटना भाजपा विधायक राजू गौड़ा के गृहनगर यादगीर जिले का हुनसागी तालुक के कोडेकल गांव में हुई। इस झड़प के बाद यादगीर जिले के शोरापुर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिनों के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
कर्नाटक में चुनावी माहौल के बीच भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आई हैं। मामले में कई को हिरासत में भी लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मामला यादगीर जिले में शोरापुर विधानसभा क्षेत्र में कोडेकल गांव का है। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच पथराव के बाद जिले के कलेक्टर ने सीआरपीसी की धारा 144 की धारा लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कांग्रेसी नेती गुरुवार यानी की छह अप्रैल को अपने काफिलों के साथ 40 गाड़ियों में यात्रा कर रहे थे। कुछ ही दूरी पर भाजपा के समर्थकों ने उन्हें रोककर शांति से बिना हॉर्न बजाए जाने को कहा। इसी बात पर दोनों गुटों के बीच बहस हुई और भाजपा के समर्थकों ने कांग्रेसी काफिलों के ऊपर पत्थरबाजी करने लगे। कांग्रेस की तरफ से भी पथराव किया गया।
हालांकि, इस पथराव में किसी के भी आहत होने की कोई खबर नहीं आई है। घटना भाजपा विधायक राजू गौड़ा के गृहनगर यादगीर जिले का हुनसागी तालुक के कोडेकल गांव घटी। इस झड़प के बाद यादगीर जिले के शोरापुर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिनों के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।