फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Road Accident: आग, चीखने की आवाजें और धमाका..., कर्नाटक सड़क हादसे के चश्मदीद ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 25 Dec 2025 11:59 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग

सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बंगलूरू से गोकर्ण जा रही बस में 32 यात्री सवार थे। दुर्घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जिसमें अधिकांश पीड़ित वाहन के अंदर ही जिंदा जल गए। सड़क पर जला हुआ मलबा बिखरा हुआ था, जिसे पुलिसकर्मी और दमकलकर्मियों ने हटाया।
विज्ञापन
कर्नाटक सड़क हादसे पर चश्मदीद ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हुए गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में 21 लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कंटेनर ट्रक डिवाइडर को पार करके सामने से आ रही एक बस से टकरा गया। इसकी वजह से बस में आग लग गई। अब इस मामले में हादसे के चश्मदीद ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन


इस सड़क हादसे में निजी स्लीपर कोच बस से एक स्कूल की बस भी टकराई थी। इस दुर्घटना में इस बस को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्कूल बस के ड्राइवर और चश्मदीद ने बताया कि 'ट्रक डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में आ गया। ट्रक ने स्लीपर बस को टक्कर मारी, उस बस ने हमारी स्कूल बस को टक्कर मारी।'

'धमाका हुआ और फिर हम कुछ नहीं कर सके', बोला चश्मदीद
चश्मदीद ने बताया, 'हम बंगलूरू से दांडेली जा रहे थे। बस में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। फिर हमने लोगों के चीखने की आवाज सुनी। तब तक दूसरी बस में आग लग चुकी थी। हमने कुछ लोगों की मदद की, लेकिन धमाके के बाद हम कुछ नहीं कर सके।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka Accident: कर्नाटक सड़क हादसे पर बस ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा; CM सिद्धारमैया ने दिए जांच के आदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक सड़क हादसे की शुरुआती जांच में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की बात सामने आई है। आईजीपी बीआर रविकांत गौड़ा ने कहा कि तीन लोग लापता हैं, उम्मीद है कि वे जिंदा होंगे। उन्होंने बताया कि एक शख्स की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद हवा में फैला काले धुएं का गुबार
दुर्घटनास्थल की विचलित करने वाली तस्वीरों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी गई थी। इस दौरान काले धुएं का घना गुबार हवा में फैल गया, जिसे काफी दूर से देखा जा सकता था। सड़क हादसे में बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें