फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मां के अंतिम संस्कार के लिए जेल से बाहर आया रवि पुजारी, भारी पुलिस सुरक्षा में पहुंचा पैतृक घर

सार

अंडरवर्ल्ड से जुड़े रवि पुजारी को शनिवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए माल्पे स्थित पैतृक घर लाया गया। अदालत ने उसे सशर्त अनुमति दी थी। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद उसे दोबारा हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडरवर्ल्ड से जुड़े रवि पुजारी शनिवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच माल्पे स्थित पैतृक घर लाया गया। यहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होगा। अदालत ने उसे अंतिम संस्कार के लिए हिरासत से बाहर जाने की सशर्त अनुमति दी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, उसे शुक्रवार को बंगलूरू से लाया गया। इसके लिए जेल प्रशासन और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, सिटी आर्म्ड रिजर्व (दक्षिण), अडुगोडी ने इंतजाम किए थे। उडुपी जिले में उसके रहने के दौरान, वहां की पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई।

अदालत ने क्या निर्देश दिया? 
अदालत ने निर्देश दिया था कि पुलिस सुरक्षा पर होने वाला पूरा खर्च पुजारी खुद उठाएगा। शनिवार सुबह 11 बजे नेरगी स्थित उसके घर पर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद, उसे वापस हिरासत में ले लिया गया। उसकी 86 वर्षीय मां, सुशीला पुजारथी का गुरुवार को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
विज्ञापन


कौन है रवि पुजारी? 
उडुपी जिले के माल्पे का रहने वाला पुजारी, 1990 के दशक में छोटा राजन के साथी के तौर पर मुंबई के अंडरवर्ल्ड में उभरा था। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) के कई मामले दर्ज हैं। वह 1990 के दशक के मध्य में देश छोड़कर भाग गया था, फिर 2019 में सेनेगल में पकड़ा गया और 2020 में उसे भारत लाया गया। फिलहाल वह बंगलूरू की जेल में बंद है और कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में उसके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें