फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: चुनाव से पहले बदल सकती है CM बोम्मई की कैबिनेट, जल्द दिल्ली होंगे रवाना

Sun, 16 Oct 2022 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर पार्टी आलाकमान मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति देगा, तो इसके बारे में सभी को सूचित किया जाएगा। 
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सीएम बसवराज बोम्मई की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसको लेकर वह दिल्ली का दौरा करेंगे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। बोम्मई ने कहा कि अगर पार्टी आलाकमान मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति देगा, तो इसके बारे में सभी को सूचित किया जाएगा। 

विज्ञापन


बोम्मई का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य जन संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बता दें, कर्नाटक सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के नेतृत्व में 11 अक्टूबर को जन संकल्प यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मुकाबला करने के लिए निकाली गई है। जन संकल्प यात्रा के तहत भाजपा राज्य में कुछ रैलियां और पार्टी की बैठकें आयोजित करेगी।

इस दौरान कोल्हापुर के कनेरी मठ में कन्नड़ भवन के निर्माण का शिवसेना द्वारा विरोध किए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, मंदिरों और यात्री निवास में पहले से ही विभिन्न संघों और संगठनों के कन्नड़ भवन हैं। इन मुद्दों पर किसी राज्य या भाषा की बाधा नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें