फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के वक्फ बोर्ड पर दावे से गरमाई राजनीति, मंत्री बोले- डर फैलाना चाहते हैं

Sun, 27 Oct 2024 02:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

तेजस्वी सूर्या के दावे पर कर्नाटक सरकार के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि मैंने जिलाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। मैं खुद किसानों से बात करूंगा और अगर जमीन किसानों की है तो एक इंच जमीन भी उनसे नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के वक्फ को लेकर किए गए दावे से कर्नाटक की राजनीति गरमा गई है। दरअसल तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि वक्फ बोर्ड ने कर्नाटक में किसानों की 1500 एकड़ जमीन पर दावा किया है। भाजपा सांसद के इस दावे को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है और कहा है कि भाजपा सांसद डर का माहौल बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


'डर फैलाना चाहते हैं तेजस्वी सूर्या'
भाजपा सांसद के आरोपों पर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मंत्री दिनेश गुंडु राव ने कहा कि तेजस्वी सूर्या हमेशा डर फैलाते हैं। वे डर का माहौल बनाकर उसका फायदा उठाते हैं। जब वन भूमि, वक्फ भूमि की बात आती है तो दस्तावेजों के आधार पर नोटिस जारी किए जाते हैं। सरकार किसी की जमीन नहीं छीन रही है और इसका सवाल ही नहीं है। अगर जमीन किसानों की है तो ये उन्हें मिलेगी और अगर वक्फ की जमीन है तो ये वक्फ को मिलेगी। किसी के अधिकार का हनन नहीं होगा। मुझे यकीन है कि इस मामले में न्याय होगा। हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। हम ही हैं, जिन्होंने जमीन सुधार किए थे।'

तेजस्वी सूर्या के दावे पर कर्नाटक सरकार के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि मैंने जिलाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। मैं खुद किसानों से बात करूंगा और अगर जमीन किसानों की है तो एक इंच जमीन भी उनसे नहीं ली जाएगी। वक्फ संपत्ति की भी सुरक्षा की जाएगी। जिले का प्रभारी होने के नाते किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। बता दें कि एमबी पाटिल विजयपुरा जिले के प्रभारी हैं और तेजस्वी सूर्या ने विजयपुरा के किसानों की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावा जताने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 

क्या है तेजस्वी सूर्या का दावा
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दावा किया था कि हाल के महीनों में विजयपुरा जिले के किसानों को नोटिस मिला है, जिसमें कहा गया है कि उनकी जमीन वक्फ संपत्ति है और इसका कोई सबूत भी नहीं दिया गया है।' भाजपा सांसद ने कहा कि तिकोता तालुका के होनवाडा गांव के किसानों की 1500 एकड़ जमीन पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है। कर्नाटक सरकार के मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने भी जिले के डिप्टी कमिश्नर और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह 15 दिनों के भीतर इस जमीन को वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज करें। गौरतलब है कि केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक लेकर आई है, जिस पर फिलहाल संसद की संयुक्त समिति में चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें