फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Politics: क्या शीतकालीन सत्र के बाद होगा सत्ता परिवर्तन? कांग्रेस MLA ने शिवकुमार को लेकर किया दावा

Fri, 12 Dec 2025 05:35 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी (कर्नाटक)

सार

कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, जहां कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया है कि शीतकालीन सत्र के बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। डिनर मीटिंग के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच यह बयान सत्ता परिवर्तन की अटकलों को और तेज कर रहा है। पढ़िए विस्तार से...

विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलगावी में जारी कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सत्र के समाप्त होते ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। विधायक हुसैन ने यह दावा उस डिनर मीटिंग के बाद किया जिसमें 50–55 कांग्रेस विधायकों ने हिस्सा लिया। यह बैठक गुरुवार देर रात हुई और इसके बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन


'मैं खुशखबरी दे रहा हूं… सत्र के बाद शिवकुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री'
मीडिया से बात करते हुए हुसैन ने कहा 'शिवकुमार जी को मौका मिलेगा, वह मुख्यमंत्री बनेंगे। इसमें गलत क्या है? हम सबको विश्वास है कि उनके संघर्ष और मेहनत का उन्हें फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह डिनर कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि विधायकों का सामान्य मिलन था। हम सब दोस्त हैं। खाना खाने से कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं होता।'

हाईकमान लेगा अंतिम फैसला: MLA
कांग्रेस विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन सबसे ऊपर है और अंतिम निर्णय हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा हम संख्या की राजनीति नहीं कर रहे। जो निर्णय हाईकमान लेगा, हम सभी उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- 'पूरे साल हवाई टिकटों की कीमतों को नहीं कर सकते नियंत्रित', उड्डयन मंत्री का हवाई किराये पर बड़ा बयान
विज्ञापन


एक बार फिर क्यों बढ़ी हलचल?
कर्नाटक में कांग्रेसी सरकार 20 नवंबर को अपने कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुंचते ही अटकलें शुरू हो गई थीं कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। हाल ही में CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार दोनों ने एक-दूसरे के घर पर नाश्ता मीटिंग की थी, जिसे नेतृत्व विवाद शांत करने की कोशिश माना जा रहा था।

गौरतलब है कि 8 दिसंबर से शुरू हुआ शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इसी दौरान दल-बदल और नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें