फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पर हो गया फैसला!: क्या सिद्धारमैया सीएम पद छोड़ने को हुए तैयार? कांग्रेस नेता के बयान से बढ़ी हलचल

Wed, 27 May 2026 05:48 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। वहीं इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरवी देशपांडे के बयान के बाद चर्चाएं और तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने खुद उन्हें कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है। राज्य में सत्ता परिवर्तन की खबरों के बीच बंगलूरू में पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरवी देशपांडे ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आरवी देशपांडे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद उन्हें अपने मन की बात बताई है। देशपांडे के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उनसे कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री देशपांडे ने मुख्यमंत्री के निवास पर उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि जब कुछ विधायकों ने सिद्धारमैया से इस्तीफा न देने की जिद की, तो मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान को वचन दिया है और वे उसका सम्मान करेंगे। बुधवार को कई मंत्रियों और विधायकों ने सिद्धारमैया के घर जाकर उनसे लंबी चर्चा की। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री से पद पर बने रहने का आग्रह किया और कहा कि वे इस बारे में आलाकमान से बात करेंगे। कुछ विधायकों ने इस मुद्दे पर विधायक दल की बैठक बुलाने का सुझाव भी दिया, लेकिन सिद्धारमैया ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। जब देशपांडे ने इस्तीफे की वजह पूछी, तो सिद्धारमैया ने बताया कि इस बारे में दिल्ली में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि वे आलाकमान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण यह कदम उठा रहे हैं।

डी के शिवकुमार के समर्थकों ने मनाया जश्न
वहीं इस खबर के सामने आने के साथ ही उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के समर्थकों ने कर्नाटक के कई हिस्सों में जश्न मनाना शुरू कर दिया। बंगलूरू के सदाशिवनगर और रामनगर में समर्थकों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। शिवकुमार के समर्थकों का मानना है कि वे एक मजबूत नेता हैं और उन्होंने 2023 के चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए बहुत मेहनत की है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिद्धारमैया गुरुवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिसके बाद शिवकुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल सकते हैं।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग महासंघ ने कांग्रेस आलाकमान को दी चेतावनी
दूसरी तरफ, सिद्धारमैया को पद से हटाने की खबरों पर पिछड़ा वर्ग महासंघ ने कांग्रेस आलाकमान को कड़ी चेतावनी दी है। महासंघ के नेताओं का कहना है कि अगर सिद्धारमैया को हटाया गया, तो कांग्रेस को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उनका तर्क है कि कांग्रेस पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और दलितों (अहिंदा) के वोटों की वजह से सत्ता में आई है। महासंघ के अध्यक्ष रामचंद्रप्पा ने कहा कि सिद्धारमैया के कद का कोई दूसरा नेता पार्टी में नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया, तो वे कल से ही आंदोलन शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: एआईएडीएमके में सुलह के संकेत, वेलुमणि के नेतृत्व वाले बागी विधायकों ने पलानीस्वामी से की मुलाकात
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को केंद्र में बड़ी भूमिका और राज्यसभा सीट का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अभी इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार नहीं किया है। सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट मंत्रियों के साथ नाश्ते पर एक बैठक भी बुलाई है। इस बैठक के बाद राज्य की राजनीति की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें