फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : बाल्टी और टैंकर से पीएम मोदी ने राहुल पर किया हमला, बताया- 'गांव का दबंग'

Wed, 09 May 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है, इस वजह से कल(10 मई) चुनाव प्रचार थम जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार थमने से पहले पीएम मोदी ने कोलार में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां बुराई आती है और जहां बीजेपी होती है वहां अच्छाई आती है। कांग्रेस के नामदार सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग गरीबी देखने के लिए गरीबों के घर जाते हैं, उन्हें नहीं पता कि घर में शौचालय न होने पर कैसी परेशानी होती है। शौचालय को लेकर विपक्ष हम पर निशाना साधता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम बनने संबंधी बयान पर चुटकी ली।
विज्ञापन


पीएम ने सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी
पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांव के दबंग की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जिस तरह गांव में सभी लोग पानी भरने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और एक दबंग आकर कहता है कि मैं पहले पानी भरूंगा, ठीक उसी तरह राहुल पीएम बनने के मामले में व्यवहार कर रहे हैं। वह बीच में बाल्टी रखकर खड़े हो गए हैं।

पीएम ने राहुल गांधी को अहंकारी बताते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र और नियमों को नहीं मानते वही अपनी बाल्टी को सबसे आगे रखते हैं। उन्होंने कहा, कल कर्नाटक में कुछ ऐसा ही हुआ। अचानक एक शख्स आ गया और उसने घोषित किया बाकी गठबंधन का जो होगा, सो होगा। सीनियर नेता पड़े हैं, तो पड़े रहेंगे लेकिन उसने अपनी बाल्टी रख दी कि मैं प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।

पीएम ने कहा कि राहुल का अहंकार सातवें आसमान पर है और एक अहंकारी का खुद के नाम को पीएम पद के लिए घोषित करना कांग्रेस की लोकशाही की पोल खोलता है। पीएम ने कांग्रेस की 6 बीमारियों को गिनाते हुए कहा कि 6C कर्नाटक के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। यह 6सी इस तरह हैं- कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता (कम्यूनलिज्म), जातिवाद (कास्टिज्म ), अपराध (क्राइम), भ्रष्टाचार (करप्शन), ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें